[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड शिमला पर धुमधाम से मनाया भगवान परशु राम जन्मोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बस स्टैंड शिमला पर धुमधाम से मनाया भगवान परशु राम जन्मोत्सव

बस स्टैंड शिमला पर धुमधाम से मनाया भगवान परशु राम जन्मोत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : विप्र महा संघ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अम्बिका दत कौशिक की अध्यक्षता में मंगलवार 29 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम शिमला बस स्टैंड पर मनाया गया ।सर्वप्रथम भगवान परशुराम के छायाचित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर मंगल आरती की गई। और भगवान परशुराम को प्रसाद का भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया । इसके बाद पहल गाम में आन्तक वादी हमले में मारे गए पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विप्र महासभा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अम्बिका दत कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं उन्होंने असत्य पर सत्य की विजय के लिए अवतार लिया। भगवान परशुराम का क्रोध इस तरह था जैसे श्रृष्टि पर भुचाल आ जाए। भगवान परशुराम शिव के परम भक्त है। प्रति वर्ष भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसी के तहत आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ सामाज के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ रामानंद शर्मा, डॉ आचार्य अभिमन्यु पाराशर, पंडित गोविंद राम शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि शीश राम निनानिया, सूरज गोड, भारत कौशिक, पवन कुमार कौशिक, शिव कुमार, अभिमन्यु कौशिक, लीलाधर टेलर, बनवारी लाल, विजय सिंह, पंकज शर्मा, रोहित यादव, राकेश शर्मा, आर्यन शर्मा, दक्ष शर्मा, कविश पाराशर आदि सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Related Articles