[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:लोहारू में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया मंड्रेला थाने का वांटेड अपराधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:लोहारू में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया मंड्रेला थाने का वांटेड अपराधी

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:लोहारू में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया मंड्रेला थाने का वांटेड अपराधी

पिलानी : हरियाणा पुलिस ने लोहारू में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिलानी रोड पर अवैध हथियार के साथ 25 हजार के ईनामी बदमाश दिगपाल को गिरफ्तार किया है। दिगपाल झुंझुनूं के मंड्रेला थाने में आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था। वह पिलानी थाना क्षेत्र के झेरली गांव का रहने वाला है। आरोपी पर मंड्रेला थाने में फरार होने के बाद 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

भिवानी पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक सलीन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। आरोपी की लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि है। वह लोहारू और मंड्रेला थाने के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77