[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान गई जान, मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमॉर्टम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान गई जान, मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमॉर्टम

चूरू में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान गई जान, मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमॉर्टम

चूरू : चूरू में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। ससुराल पक्ष उसे पहले डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे बीकानेर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिहार के पूरेना निवासी राम समूझ भगत की बेटी सुमन (30) की शादी 2019 में ढाणी लक्ष्मणसिंहपुरा हाल ओम कॉलोनी निवासी किशन जाट से हुई थी। दो बच्चों की मां सुमन की मौत की सूचना मिलने पर पिता रविवार देर शाम चूरू पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम की मांग की।

सदर थाना अधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार पीहर पक्ष की रिपोर्ट के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। सोमवार दोपहर कार्यवाहक एसडीएम साक्षी पूरी ने अस्पताल पहुंचकर पीहर पक्ष से घटना की जानकारी ली। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin