[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला के बायोमास ऊर्जा संयंत्र में आग:पराली के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला के बायोमास ऊर्जा संयंत्र में आग:पराली के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंड्रेला के बायोमास ऊर्जा संयंत्र में आग:पराली के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंड्रेला : पिलानी ब्लॉक के मंड्रेला में केटीए पावर्स प्राइवेट लिमिटेड के बायोमास ऊर्जा संयंत्र में आज दोपहर आग लग गई। संयंत्र में रखी पराली के ढेर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात हैं। प्रारंभिक प्रयासों के बावजूद आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह संयंत्र SAEL Industries Limited से संबद्ध है। यहां कृषि अपशिष्ट, विशेष रूप से पराली का उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है। SAEL ने हाल ही में एशियाई विकास बैंक से 91 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया था। इस समझौते का उद्देश्य भारत में बायोमास ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। मंड्रेला का यह संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करने के साथ-साथ पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77