[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या:मारपीट से गर्भ में बच्चा मरा, अस्पताल में महिला की मौत; पति समेत ससुराल पक्ष पर केस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या:मारपीट से गर्भ में बच्चा मरा, अस्पताल में महिला की मौत; पति समेत ससुराल पक्ष पर केस

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या:मारपीट से गर्भ में बच्चा मरा, अस्पताल में महिला की मौत; पति समेत ससुराल पक्ष पर केस

उदयपुरवाटी : झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में दहेज के लिए एक गर्भवती महिला की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पीड़िता काजल का विवाह 2022 में जोधपुरा निवासी भूपसिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता के भाई मुकेश मीणा की शिकायत के अनुसार, एक बार पंचायत में मामला सुलझने के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। 18 अप्रैल को काजल ने फोन कर बताया कि उसके पति और सास-ससुर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। अगले दिन परिजन उसे देखने पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी।

पीड़िता को पहले पावटा अस्पताल और फिर जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मारपीट के कारण गर्भ में पल रहा बच्चा मर चुका था। अबॉर्शन के बाद 24 अप्रैल को इलाज के दौरान काजल की भी मृत्यु हो गई। उदयपुरवाटी पुलिस ने 25 अप्रैल को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। नवलगढ़ डीएसपी राजवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77