[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में बिजली के तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:33 केवी लाइन से डेढ़ किमी लंबे तार चुराए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में बिजली के तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:33 केवी लाइन से डेढ़ किमी लंबे तार चुराए थे

सरदारशहर में बिजली के तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:33 केवी लाइन से डेढ़ किमी लंबे तार चुराए थे

सरदारशहर : सरदारशहर में पुलिस ने बिजली के तार चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भोजरासर की रोही से 33 केवी बिजली लाइन के तार चुराए थे। थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया कि ये चोरी 24 अप्रैल की रात को हुई थी। चोर हालासर 220 केवी जीएसएस से भोजरासर की तरफ जाने वाली नई 33 केवी लाइन के तार ले गए। चोरी की गई लाइन 31 पोल तक फैली थी, जिसकी कुल लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर थी।

वैष्णो एसोसिएट बिजली प्रोजेक्ट के ब्लॉक इंचार्ज सुभाष चंद चेजारा ने 26 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के बाद सीकर के मूंडवाड़ा निवासी अनिल कुमार जाट, अलवर के नांगल भावसिंह निवासी किरोड़ीमल मेघवाल और लक्ष्मणगढ़ के बीच गांव निवासी नरोतम माली को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77