[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में गैस पाइपलाइन से 15 लाख के पाइप चोरी:ट्रोले में भरकर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने 2 को पकड़ा; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में गैस पाइपलाइन से 15 लाख के पाइप चोरी:ट्रोले में भरकर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने 2 को पकड़ा; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर में गैस पाइपलाइन से 15 लाख के पाइप चोरी:ट्रोले में भरकर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने 2 को पकड़ा; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

सीकर : सीकर जिले की रानोली थाना पुलिस ने गैस पाइपलाइन से चोरी हुए 15 लाख रुपए कीमत के लोहे के पाइप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में टोंक के उनियारा निवासी धर्मराज (31) और नीमकाथाना (सीकर) निवासी शीशराम (30) शामिल हैं।

काल्या कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विजयपाल सैन ने 26 अप्रैल को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि कंपनी ने आइओसीएल से गैस पाइपलाइन बिछाने का ठेका लिया था। गोरियां से अखैपुरा टोल तक रोड किनारे रखे 31 लोहे के पाइप 25 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच चोरी हो गए। चोर ट्रोला लेकर जयपुर की ओर भागे।

पुलिस ने विशेष टीम बनाकर अखेपुरा, टाटीयावास और बगरू टोल नाकों के CCTV फुटेज खंगाले। ट्रेलर का पीछा कर बगरू से जब्त किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर सीकर, नीमकाथाना, जयपुर और अजमेर में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77