बाइक डीजे से टकराने से दो चचेरे भाई घायल:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल रेफर, आगे चल रही कार के ब्रेक लगाने से हादसा
बाइक डीजे से टकराने से दो चचेरे भाई घायल:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल रेफर, आगे चल रही कार के ब्रेक लगाने से हादसा
चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर के पास सड़क पर आगे चल रहे डीजे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सरदारशहर राजास निवासी सुनील कुमार (19) और भागीरथ (29) के रूप में हुई। दोनों को पहले भालेरी पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।
सुनील कुमार ने बताया कि वह कुएं की बोरिंग का काम करता है। शुक्रवार देर शाम उसका चचेरा भाई भागीरथ उसे बाइक से लेने आया था। वापस लौटते समय मेलूसर के पास सड़क पर एक डीजे चल रहा था। डीजे के आगे एक कार थी। कार के अचानक ब्रेक लगाने से डीजे को भी रुकना पड़ा। इसी दौरान उनकी बाइक डीजे से टकरा गई। दोनों भाई कुएं की बोरिंग का काम करते हैं। सुनील तारानगर तहसील में काम कर रहा था, जिसे लेने भागीरथ गया था। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1973485


