[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में नए न्यायालय भवन का शिलान्यास:एक ही इमारत में होंगे सभी कोर्ट, दो साल में होगा तैयार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में नए न्यायालय भवन का शिलान्यास:एक ही इमारत में होंगे सभी कोर्ट, दो साल में होगा तैयार

चूरू में नए न्यायालय भवन का शिलान्यास:एक ही इमारत में होंगे सभी कोर्ट, दो साल में होगा तैयार

चूरू : राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग और कुलदीप माथुर ने शनिवार को चूरू के पुलिस लाइन में नए कोर्ट भवन का शिलान्यास किया। इस मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में सभी न्यायालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे। न्यायाधिपति गर्ग ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह न्याय भवन दो साल में तैयार होगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि अंतिम छोर के व्यक्ति को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

न्यायाधिपति माथुर ने बताया कि नए भवन से अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में न्यायालय अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम में दोनों न्यायाधिपतियों ने भूमि पूजन के साथ पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी जय यादव उपस्थित रहे।

स्थानीय अधिवक्ताओं ने एनडीपीएस कोर्ट की स्थापना और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की मांग की। तारानगर के अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिला एवं सेशन कोर्ट के भवन निर्माण और अधिवक्ता चैंबर के लिए बजट की मांग रखी।

बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास करें

न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने अग्रसेन नगर स्थित बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों को जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जाए। उनको योग व गीता का पाठ करवायें ताकि उनका ध्यान अच्छी बातों में लगा रहे।

इसके बाद न्यायाधिपति मनोज गर्ग ओर कुलदीप माथुर ने जिला परिषद सभागार में न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली। इस मौके पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शरद व्यास, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77