धमाना शेखा सेवा ट्रस्ट इन्दपुरा में आयुर्वेद औषधालय भवन का लोकार्पण व महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
धमाना शेखा सेवा ट्रस्ट इन्दपुरा में आयुर्वेद औषधालय भवन का लोकार्पण व महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश(मोनू) शेखावत
उदयपुरवाटी : आगामी 29 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। स्व. डिप्टी जैतसिंह एवं किशन कंवर की पुण्य स्मृति पर नवनिर्मित भवन बनाकर आयुर्वेद औषधालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। यह लोकार्पण कार्यक्रम प्रातः 9:15 बजे राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण विभाग की माननीया दीया कुमारी के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।
इसके पश्चात भंवर कंवर सुगन सिंह बी.एड., डी.एल.एड. व फार्मेसी महाविद्यालय, इन्दपुरा का वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रातः 9:30 बजे होगी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भी माननीया दीया कुमारी होंगी। आयोजक विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधार कर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं व पुण्य स्मृति में हो रहे इस कार्य में सहभागी बनें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040204


