[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोल हटा, लेकिन बस किराया नहीं घटाया:पचेरी-झुंझुनू रूट पर आने जाने के लिए अलग-अलग रेट, डिपो मैनेजर बोले- मुख्यालय भेजेंगे रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टोल हटा, लेकिन बस किराया नहीं घटाया:पचेरी-झुंझुनू रूट पर आने जाने के लिए अलग-अलग रेट, डिपो मैनेजर बोले- मुख्यालय भेजेंगे रिपोर्ट

टोल हटा, लेकिन बस किराया नहीं घटाया:पचेरी-झुंझुनू रूट पर आने जाने के लिए अलग-अलग रेट, डिपो मैनेजर बोले- मुख्यालय भेजेंगे रिपोर्ट

खेतड़ी : राजस्थान रोडवेज द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पचेरीकलां से झुंझुनूं रूट पर टोल टैक्स नहीं है। फिर भी यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।

खेतड़ी डिपो की बसों में प्रति टिकट 6 रुपए और सीकर डिपो की बसों में 3 रुपए टोल टैक्स के नाम पर वसूले जा रहे हैं। यह मामला दो महिला यात्री संतोष और बिमला की शिकायत से सामने आया। उनसे सुबह झुंझुनूं से पचेरी की यात्रा में 90 रुपए लिए गए। दोपहर में पचेरी से झुंझुनूं की यात्रा के लिए 100 रुपए वसूले गए। बस कंडक्टर ने किराए के अंतर पर मशीन में फीड रेट का हवाला दिया।

जुलाई में सिंघाना-चिड़ावा रोड पर गाड़ाखेड़ा और पचेरीकलां के टोल प्लाजा हटा दिए गए थे। इसके बावजूद यात्रियों से अतिरिक्त राशि ली जा रही है।

झुंझुनू डिपो मैनेजर गणेश शर्मा के अनुसार, रोडवेज मुख्यालय से टिकट किराया तय होता है। पहले तीन टोल प्लाजा थे, इसलिए अतिरिक्त शुल्क था। टोल हटने के बाद भी मुख्यालय ने शुल्क नहीं घटाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। खेतड़ी डिपो मैनेजर दिलदार सिंह ने फाइनेंस विभाग को इस बारे में बताने की बात कही है।

Related Articles