[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में NEET स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड किया:झाड़ियों में मिला शव, परिजनों को बोला था- ‘घर नहीं आऊंगा और न एग्जाम दूंगा’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में NEET स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड किया:झाड़ियों में मिला शव, परिजनों को बोला था- ‘घर नहीं आऊंगा और न एग्जाम दूंगा’

कोटा में NEET स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड किया:झाड़ियों में मिला शव, परिजनों को बोला था- 'घर नहीं आऊंगा और न एग्जाम दूंगा'

कोटा : कोटा में नीट स्टूडेंट का शव आज सुबह झाड़ियों में मिला। स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड किया है। राहगीरों ने आज सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद स्टूडेंट के मोबाइल पर उसके परिजनों का फोन आया। तब उसकी पहचान हुई।

स्टूडेंट ने हादसे से पहली रात को परिजनों से फोन पर बात की थी। उसने कहा था- न मैं घर आऊंगा और न एग्जाम दूंगा। बता दें कि स्टूडेंट का 4 मई को नीट का एग्जाम था।

कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया- स्टूडेंट रोशन शर्मा (23) दिल्ली के तुगलकाबाद का रहने वाला था। कोटा में बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा के कोरल पार्क में एक हॉस्टल में रह रहा था। हॉस्टल में रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रहा था। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। दोपहर तक वे कोटा पहुंच जाएंगे। उसके बाद ही पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

स्टूडेंट का शव लैंडमार्क सिटी के पास गुजर रही रेलवे लाइन की इन झाड़ियों में मिला था।
स्टूडेंट का शव लैंडमार्क सिटी के पास गुजर रही रेलवे लाइन की इन झाड़ियों में मिला था।

रेलवे लाइन की झाड़ियों में मिला शव

थानाधिकारी ने बताया- आज सुबह सूचना मिली कि लैंडमार्क सिटी के पास गुजर रही रेलवे लाइन की झाड़ियों के अंदर एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्टूडेंट नया नोहर इलाके से यहां किस तरह से आया यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों का मोबाइल पर कॉल आया, तक पहचान हुई

हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया– शव के पास स्टूडेंट का मोबाइल मिला था। उसके मोबाइल पर परिजनों का फोन आया। तब उन्होंने बताया कि ये उनके बेटे का मोबाइल है। परिजनों ने बताया-22 अप्रैल को उसे लेने के लिए कोटा आए थे। उसने दिल्ली जाने से मना कर दिया था।

उसने कहा था कि ‘वह न पेपर देगा और न ही घर आएगा।’ ये बोलकर हॉस्टल से चला गया था। इसके बाद उसका सामान लेकर दिल्ली तुगलकाबाद चले गए थे और फोन पर लगातार उससे कनेक्ट थे। आखिरी बात बुधवार रात को हुई थी। तब भी उसने घर नहीं आने की बात कही थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22