परिंडा चला परिंदो की और अभियान की शुरुआत: गुड्डू बाई किन्नर ने संभाला मोर्चा
परिंडा चला परिंदो की और अभियान की शुरुआत: गुड्डू बाई किन्नर ने संभाला मोर्चा
सीकर : रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में गुड्डू बाई किन्नर सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘परिंडा चला परिंदो की और’ की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत कस्बे के उपखंड कार्यालय में परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भारती फूलफकर और उपखंड कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।संस्थान की संस्थापक गुड्डू बाई किन्नर ने बताया कि गर्मी में पशु पक्षियों को बचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा परिंडे लगाने और बेजुबानों की आवाज बनने की अपील की। गुड्डू बाई की शिष्य खुशी बाई ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य शेखावाटी कस्बे में 11 हजार परिंडे लगाने का है और लोगों से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042623


