पीला जोहड़ा आश्रम नापावाली में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ 12 जून से.. पीला जोहड़ा आश्रम पर हुआ विशाल धर्म सभा का आयोजन
रिटायर्ड सीनियर आईएएस केएल मीना बने यज्ञ सेवा समिति के संरक्षक, शास्त्रों के अनुसार यज्ञ की रचना सर्वप्रथम परमपिता ब्रह्मा ने की थी..... मदनलाल भावरिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
नीमकाथाना : कस्बे के पास नापा वाली में पीला जोहड़ा आश्रम पर आगामी 12 जून से शुरू होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर आश्रम पर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा की अध्यक्षता आयोजन मोहनदास महाराज ने की। जबकि मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस केएल मीना रहे। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीला जोहड़ा आश्रम पर धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें समितियां का गठन व लेखा-जोखा समिति के सदस्य बनाए गए। प्रचार प्रसार के लिए टीमे गठित की गई। रिटायर्ड सीनियर आईएएस केएल मीणा को यज्ञ सेवा समिति का संरक्षक बनाया गया है। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून गुरुवार से यज्ञ प्रारंभ होगा जो 20 जून तक चलेगा। यज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 12 जून को आश्रम पर एक विशाल कलश यात्रा महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी। आश्रम पर धर्म सभा का संचालन मदनलाल भावरिया ने किया। पीला जोहड़ा आश्रम में श्रीराम महायज्ञ को लेकर मुख्य अतिथि रिटायर्ड सीनियर आईएएस केएल मीणा के सानिध्य में 108 कुंडीय श्रीराम यज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया गया। धर्म सभा में कई संत महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान समाजसेवी मदनलाल भावरिया, प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण गोपाल सैनी बीएड कॉलेज, प्राचार्य डॉक्टर रमेश चंद कुमावत, स्कूल प्राचार्य डॉक्टर अर्चना जोशी ,कॉलेज उपप्राचार्य रामनिवास सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।