[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूनियन बैंक में गार्ड की बंदूक से हादसा:कंधे से फिसली बंदूक से चली गोली क्लर्क के पैर में लगी, हालत स्थिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यूनियन बैंक में गार्ड की बंदूक से हादसा:कंधे से फिसली बंदूक से चली गोली क्लर्क के पैर में लगी, हालत स्थिर

यूनियन बैंक में गार्ड की बंदूक से हादसा:कंधे से फिसली बंदूक से चली गोली क्लर्क के पैर में लगी, हालत स्थिर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू शहर के यूनियन बैंक में मंगलवार शाम पौने 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया। जब बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली बैंक के क्लर्क के पैर में जा लगी। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों ने घायल का लहूलुहान हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

एसआई सुरेन्द्र बारूपाल ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि शहर के यूनियन बैंक के बाहर गोली चली हैं। जिसमें एक बैंक कर्मचारी घायल हो गया। अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। जिसमें सामने आया कि बैंक के गार्ड रतनसिंह के कंधे से बंदूक फिसलने पर गोली चल गई। जो रतननगर निवासी बैंक क्लर्क जयंत पड़िहार (34) के पैर में लग गई। जिनका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार का कोई मामला कोतवाली थाना में दर्ज नहीं हुआ है।

थाने के एसआई सुरेन्द्र बारूपाल ने अस्पताल पहुंचकर ली घटना की जानकारी।
थाने के एसआई सुरेन्द्र बारूपाल ने अस्पताल पहुंचकर ली घटना की जानकारी।

UPI पिन सेट करने के लिए बाइक से उतरा था जयंत

एसआई बताया कि शाम को जयंत पड़िहार बैंक के सामने बाइक पर बैठा था। इसी दौरान पास में खड़े बैंक के गार्ड रतन सिंह के कहने पर फोन पे की यूपीआई पिन सेट करने के लिए उतरा था। बैंक के गार्ड ने अपनी जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास किया तो गार्ड के कंधे पर टंगी बंदूक स्लिप हो गई। उसे पकड़ने के प्रयास में जैसे गार्ड नीचे झुका तो बंदूक से गोली चल गई। जो पास में ही खड़े जयंत पड़िहार के दांए पैर में लगी।

सूचना पर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे कॅालेज प्रिंसिपल डॉ. पुकार

हादसे की सूचना के बाद मेडिकल कॅालेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार तुरन्त इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने गोली लगने से घायल का इलाज किया। इस पर वार्ड में मौजूद लोगों ने डॉ. पुकार की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब डीबी अस्पताल में कॉल के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। मगर आज मेडिकल कॅालेज प्रिंसिपल डाॅ. पुकार ने खुद आकर घायल का इलाज किया हैं। जो कि काबिले तारीफ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin