[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में भूजल स्तर कम होने से पेयजल संकट गहराया:पंचायत समिति की बैठक में जल स्तर सुधारने की मांग, 53 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में भूजल स्तर कम होने से पेयजल संकट गहराया:पंचायत समिति की बैठक में जल स्तर सुधारने की मांग, 53 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

सिंघाना में भूजल स्तर कम होने से पेयजल संकट गहराया:पंचायत समिति की बैठक में जल स्तर सुधारने की मांग, 53 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को प्रधान सोनू कुमारी की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की पेयजल समस्या पर चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्य रिंकी सुखवीर मील ने बताया कि शाहपुर, मैनाना और पालोता गांवों में भूजल स्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कुओं का जलस्तर घटने से वे सूखने लगे हैं। उन्होंने नए ट्यूबवेल लगाने की मांग की।

ढाढोत सरपंच रामकिशन स्वामी ने प्रशासनिक समस्याओं को उठाया। एक पटवारी को तीन स्थानों का चार्ज दिए जाने से जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में नौ पशु अस्पतालों में से तीन में डॉक्टर नहीं हैं। 17 पशु सब सेंटरों में से 10 में पद खाली हैं। बैठक में सूखे ट्यूबवेलों के स्थान पर नए ट्यूबवेल बनाने और समय पर बिजली कनेक्शन देने की मांग की गई। सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल स्रोतों का सर्वे करवाने का प्रस्ताव रखा गया। गर्मी में जल संकट से बचने के लिए टैंकरों की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई। आगामी समय में 22 ग्राम पंचायतों में 53 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रधान सोनू कुमारी ने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में बीडीओ दारा सिंह, तहसीलदार सत्यनारायण सेन, उपप्रधान सरला देवी, सुखवीर मील, बिल्लू सैनी, घरड़ाना खुर्द सरपंच उम्मेद सिंह, धर्मपाल, पीडब्लूडी जेईएन दीपक धनखड़, मनौज गौड़, प्रदीप गुर्जर गुजरवास, ग्राम सेवक हरपाल सिंह, रामकुमार मीणा, चेतराम, संदीप कुमार, उपेन्द्र मीणा, बलवंत कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin