दृढ़ संकल्प की मिसाल : विपरीत हालात में भी दिव्यांग रजनीश बना डॉक्टर
उप महानिरीक्षक पुलिस झुंझुनूं व जिला कलेक्टर झुंझुनूं की ओर से सपरिवार किया गया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : उप महानिरीक्षक पुलिस झुंझुनूं शरद चौधरी आईपीएस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल) फूलचंद मीणा (RPS) द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए झुंझुनूं पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबल चालक विजेन्द्र कुमार बेल्ट नंबर 1070 के पुत्र डॉ. रजनीश गढ़वाल निवासी गढ़वालों की ढ़ाणी, डूमरा को सम्मानित किए जाने की अनुशंसा की गई।
डॉ. रजनीश गढ़वाल, जो जन्म से दिव्यांग हैं, ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए 2018 में PMT परीक्षा उत्तीर्ण की और 2023 तक MBBS की शिक्षा पूर्ण कर चिकित्सक बने। रजनीश की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे न केवल उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, बल्कि उनके माता-पिता का अपार योगदान भी रहा। उनकी माता व पिता कांस्टेबल विजेन्द्र कुमार ने हर परिस्थिति में रजनीश को संबल प्रदान किया। शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बनाए रखा और हर मुश्किल में ढाल बनकर खड़े रहे। विशेष रूप से एक दिव्यांग बालक के रूप में रजनीश को जो चुनौतियाँ झेलनी पड़ीं, उन्हें पार करने में उनके माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनका यह उल्लेखनीय सफर न केवल उनके परिवार बल्कि समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. रजनीश गढ़वाल की इस प्रेरणादायक उपलब्धि को देखते हुए, उन्हें उनके माता-पिता की उपस्थिति में उप महानिरीक्षक पुलिस झुंझुनूं व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा IAS की ओर से सम्मानित किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य समाज में अन्य दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों को यह संदेश देना है कि कठिनाइयों के बावजूद लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, अगर परिवार साथ दे तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039926


