[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में आस-पास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में आस-पास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन

सिंघानिया विश्वविद्यालय में आस-पास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन

पचेरी कलां : पचेरी में बाहरी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक निर्णयों में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैम्पस डायरेक्टर प्रो. पी. एस. जस्सल ने अपने स्वागत भाषण में कहा की हमारा विश्वविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी कमिटमेंट को आगे बढ़ाते हुए, यह करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जा रहा हैं, ताकि हमारे विद्यार्थी अपनी रुचियों, क्षमताओं और अवसरों को सही ढंग से समझ सकें और एक सफल करियर का चुनाव कर सकें। इस अवसर के मुख्य अतिथि नोबल शिक्षण समूह, देओलवास के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा थे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में करियर की स्पष्टता और दूरदृष्टि की आवश्यकता पर बल दिया तथा छात्रों को कौशल, लचीलापन और निरंतर सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की उन्हें यह देख कर प्रसन्नता हो रही है कि सिंघानिया विश्वविद्यालय भविष्य के कर्णधारों को सही दिशा देने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण सत्र आयोजित कर रहा है। माननीय अतिथि के रूप में कांता यादव, अध्यक्ष, एसवीएन पब्लिक स्कूल (नारनौल) उपस्थित रहीं। उन्होंने शिक्षा की महत्ता और स्कूल स्तर से ही करियर मार्गदर्शन शुरू करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में नेपाल के महाकाली साहित्य संगम के अध्यक्ष डॉ हरी प्रसाद जोशी ने भी सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सिंघानिया विश्वविद्यालय के पड़ोसी देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के प्रयास की सराहना की और कहा कि सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा बाहरी छात्रों को शामिल करना एक प्रशंसनीय पहल है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारी और सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की और से हर क्षेत्र और हर तरह के छात्रों के करियर मार्गदर्शन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा और रोजगार के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे छात्र अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति जागरूक होते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्रों के करियर संबंधी प्रश्नों का भी समाधान किया। कार्यक्रम में बहार से आए विशेषज्ञों के व्याख्यान, व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्र और प्रश्नोत्तर सेगमेंट भी आयोजित किए गए, जिन्हें छात्रों ने खूब सराहा।

तस्वीरों में देखें 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22