[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंपनी के खातों से ढाई करोड़ का गबन:7 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अभी भी फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

कंपनी के खातों से ढाई करोड़ का गबन:7 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अभी भी फरार

कंपनी के खातों से ढाई करोड़ का गबन:7 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अभी भी फरार

रींगस : रींगस पुलिस ने सोमवार को ढाई करोड़ रुपए के गबन के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रामजीपुरा के सुरेंद्र शर्मा, रींगस के सोनू कुमावत और अर्जुन लाल, पृथ्वीपुरा के नानूराम यादव, और सिमारला जागीर के संजय और विजय शामिल हैं।

मामला 22 फरवरी को सामने आया, जब शिवलाल बगड़िया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शाहपुरा निवासी धीरज साखुनिया चार कंपनियों – खिवानी एंटरप्राइजेज, खिवानी ट्रेडर्स, टीएसएस ट्रेडर्स और पीआरबी मोटर्स का अकाउंट संभालता था।

कंपनी के सीए द्वारा ऑडिट में पता चला कि 68 करोड़ का माल खरीदा गया, लेकिन बिक्री से केवल 65.50 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। जांच में सामने आया कि धीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिलों की राशि को अपने खातों में ट्रांसफर कर 2.50 करोड़ रुपए का गबन किया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी धीरज साखुनिया की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22