[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रवृति परीक्षा का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रवृति परीक्षा का आयोजन

श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रवृति परीक्षा का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार, 20 अप्रैल 2025 को अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति परीक्षा का आयोजन प्रातः 11:00 से 1:30 बजे तक विद्यालय परिसर में किया गया। आयोजित परीक्षा में झुंझुनूं जिले के विभिन्न विद्यालयों की 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित यह परीक्षा पूर्ण रूप से सफल रही। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं की उनकी शैक्षणिक क्षमताओं के आधार पर विशेष छात्रवृति प्रदान करना था। प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु छात्राओं को रिफ्रेशमेंट व रिर्टन गिफ्ट प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा छात्राओं को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का संशक्त मंच प्रदान करती है। साथ ही उन्होने अभिभावकों को बताया कि 23 अप्रैल 2025 परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा व 24 अप्रैल 25 से छात्राओं की नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएगी । विद्यालय सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने जीवन में सफलता अर्जित कर सकें। उन्होने बताया कि विद्यालय में न केवल शिक्षण की उत्तम व्यवस्था है, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु विविध कौशल कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित किए जाते है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin