बीकानेर हाईवे पर ग्रामीणों का जाम:खेतों का रास्ता बंद होने से नाराज लोगों ने 2 घंटे तक रोका यातायात, प्रशासन ने खुलवाया मार्ग
बीकानेर हाईवे पर ग्रामीणों का जाम:खेतों का रास्ता बंद होने से नाराज लोगों ने 2 घंटे तक रोका यातायात, प्रशासन ने खुलवाया मार्ग
सरदारशहर : सरदारशहर के सवाई बलवानिया गांव के पास सोमवार दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने बीकानेर हाईवे पर जाम लगा दिया। खेतों तक जाने का रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि उद्योगपति सुरेंद्र सर्राफ (प्रहलाद सर्राफ) ने फैक्ट्री निर्माण के लिए सदियों पुराने रास्ते को अवैध रूप से बंद कर दिया था। ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे थे।

कल तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सुबह 10 बजे तक रास्ता खोलने का आश्वासन दिया था। समय सीमा बीतने के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जाम के दौरान एम्बुलेंस और स्कूल बसों को निकलने दिया गया। करीब दो घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से रास्ता खोला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। पुलिस प्रशासन ने यातायात सुचारू करवाया। जाम के दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045312

