सरदारशहर में होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ:18-21 सितंबर तक चलेगा राष्ट्र जागरण कार्यक्रम, शंखनाद के साथ हुई शुरुआत
सरदारशहर में होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ:18-21 सितंबर तक चलेगा राष्ट्र जागरण कार्यक्रम, शंखनाद के साथ हुई शुरुआत
सरदारशहर : शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत ढाणी पांचेरा में एक यज्ञ के साथ की गई। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश पारीक ने बताया कि सरदारशहर में 18 से 21 सितंबर तक राष्ट्रजागरण गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रचार कार्यक्रम के तहत बालाजी मंदिर में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां दीं। सभी ने विश्व शांति की प्रार्थना की और आगामी 108 कुंडीय यज्ञ में भाग लेने के लिए उत्साह दिखाया। डॉ. कन्हैयालाल सीवर ने बताया कि गांव से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में मांगीलाल सारण, रणवीर सिंह सारण, हरिराम सारण, नानूराम सारण, ओमप्रकाश सारण, कन्हैयालाल सारण और किशनलाल सारण सहित कई मातृशक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पारीक, बनवारी जांगिड़ और हरिप्रसाद बेदी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045420

