[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM का विपक्ष पर हमला-ट्विटर पॉलीटिक्स छोडिए, जनता में जाइये:मंडावा-मुकुंदगढ़ में की सभाएं; ढिगाल टोल पर हुआ स्वागत; जिले में 11 जगह कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CM का विपक्ष पर हमला-ट्विटर पॉलीटिक्स छोडिए, जनता में जाइये:मंडावा-मुकुंदगढ़ में की सभाएं; ढिगाल टोल पर हुआ स्वागत; जिले में 11 जगह कार्यक्रम

CM का विपक्ष पर हमला-ट्विटर पॉलीटिक्स छोडिए, जनता में जाइये:मंडावा-मुकुंदगढ़ में की सभाएं; ढिगाल टोल पर हुआ स्वागत; जिले में 11 जगह कार्यक्रम

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को झुंझुनूं के दौरे पर हैं। मंडावा में उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद मुकुंदगढ़ पहुंचे। सुबह 11 बजे मंडावा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री फतेहपुर से सड़क मार्ग से मंडावा पहुंच थे। जिले में उनकी 11 जगह सभाएं प्रस्तावित हैं। मंडावा में सीएम ने जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस नेताओं को डर क्यों लग रहा है

मंडावा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में परिवर्तन हुआ है। चार जातियों के विकास में बदलाव आया है। ये हैं किसान, मजदूर, युवा और गरीब। इनके जीवन में परिवर्तन हुआ है।

उन्होंने कहा- पहले योजनाओं के लाभ कागजों में होते थे, अब उनका हक उन तक पहुंच रहा है। केंद्र सरकार ने शौचालय बनाए, उज्जवल गैस सिलेंडर देकर महिलाओं को सम्मान दिया। कांग्रेस के लोगो ने नल से पानी पहुंचाने का काम नहीं किया। पानी का स्रोत नहीं दिया। कमीशन लेकर ठेकेदारों को पेमेंट कर दिए।

ईडी के सवाल पर सीएम ने कहा- जांच एजेंसी की जांच से कांग्रेस नेताओं को डर क्यों लग रहा है। सच्चे हो तो खड़े हो जाइए, मन क्यों मारते हो।

झुंझुनूं के मंडावा में जनसभा में शामिल महिलाएं।
झुंझुनूं के मंडावा में जनसभा में शामिल महिलाएं।

मंडावा मे मुकंदगढ़ रोड स्थित खेल स्टेडियम में जनसभा स्थल पर मंत्री अविनाश गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व सासंद नरेंद्र खीचड़, भाजपा नेता बबलू चौधरी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंभर पूनिया सहित नेता मौजूद हैं। सभा मे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और लोग पहुंचे।

सभा को संबोधित करने के बाद सीएम मुकुंदगढ़ के लिए रवाना हो गए। वे दोपहर 12.15 बजे मुकंदगढ़ पहुंचे। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सीएम का सम्मान किया।

मंडावा में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री मुकुंदगढ़ पहुंचे।
मंडावा में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री मुकुंदगढ़ पहुंचे।

आपके विधायक जब भी मिलते हैं, 4-5 पन्ने साथ लाते हैं

सीएम भजनलाल शर्मा नवलगढ़ के मुकुंदगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचे जहां नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, अविनाश गहलोत, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, मुकेश दाधीच, श्रवण सिंह बगड़ी, जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी मौजूद थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- आपने सुना आपके विधायक कह रहे हैं, आज कुछ नहीं मांगूंगा लेकिन जब भी मिलते है, तो पांच चार पन्नों के साथ क्षेत्र के विकास के प्रति संकल्पित रहते हैं, मैं सौभाग्यशाली हूं जो आप सभी के दर्शन लाभ मिले हैं, आज मैं जवानों की भूमि झुंझुनूं में आया हूं, हमें गर्व हैं आपकी धरती पर, सेना में प्रत्येक तीसरा दूसरा जवान शेखावाटी का लाल मिलता है।

यह धरती किसान और जवान की धरती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश के अंदर एक परिकल्पना बदली है वो आपके सामने है। चाहे गरीब कल्याण की योजना हो, विकास की योजना हो, आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हो, या दुनिया में बढ़ता हुआ भारत माता का गौरव हो। ये 2014 के बाद आपको देखने का मिल रहा है।

मैं तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। शेखावाटी को बहुत बड़ा लाभ दिया है, वन रेंक वन पेंशन का लाभ मेरे शेखावाटी के लोगों को मिल रहा है। ये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं। अगर किसी ने गरीब कल्याण की परिकल्पना बदली है तो, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदली है।

70 साल में सबसे राज करने वाली पार्टी कांग्रेस के मन ये विचार नहीं आते थे। उनके मन में विचार आते थे हम 1 रूपए भेजते तो 15 पैसे पहुंचते। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी 100 रूपए भेजते हैं। पूरे सौ के सौ मेरे गरीब भाई को मिलते हैं। ये बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा लूट झूठ और भ्रष्टाचार की कहानी लिखी हैं तुष्टीकरण के आधार पर उन्होंने राज किया है।

हर जिले के लिए पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे

सीएम ने कहा- झुंझुनूं के एक नेता को यमुना का पानी याद आता था, हम राजस्थान के हर जिले को पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। पीएम के प्रयासों से यमुना के पानी का मामला आगे बढ़ा है। हरियाणा में चुनाव में कांग्रेस ने कहा था- जो यमुना समझौता भाजपा ने किया है, वो समझौता रद्द कर देंगे।

हमारे शेखावाटी के नेता भी हरियाणा में चुनाव प्रचार में गए थे, उन्होंने इस बात का समर्थन भी किया, कांग्रेस नेता पानी नहीं लाना चाहते, तभी हरियाणा जाकर वहां के कांग्रेस घोषणा पत्र का समर्थन किया। मैंने हरियाणा में जाकर कहा था कि हमारा समझौता तो तब रद्द होगा, जब कांग्रेस की सरकार आएगी। जल्द ही डीपीआर बनने वाली है, जल्द ही काम शुरू होगा।

सीएम ने कहा- हम युवाओं को जुलाई तक एक लाख नौकरी देने का काम करेंगे। जिस मेहनत और विश्वास के साथ उपचुनाव में राजेन्द्र भांबू को जिताकर भेजा, उसके लिए मैं यहां की जनता को उसके लिए सभी को बधाई देना चाहता हूं। सीएम ने इशारों में ओला पर परिवार पर हमला बोला।

कहा कि जो लोग लंबे समय से झुंझुनूं की राजनीति में राजनीति करते आए, जिन्होंने आपके विश्वास को तोड़ने का काम किया है। इतने लंबे समय उन्होंने आपके के लिए क्या किया? एक तरफ आप लोगां ने झुंझुनूं से राजेन्द्र भांबू को जीता कर भेजा है, इनके काम भी देख लेना और उसका आकलन भी कर लेना।

मैं यह बात इसलिए आपसे कहना चाहता हूं कि तुम्हारा भाई वह होता है जो समय पर काम आता है। सिर्फ वोटों के लिए भाई नहीं होता है। चुनाव आते हैं तो भाई को भाई की याद आती है। जाति और धर्म भी याद आ जाता है। लेकिन जब वोट निकल जाते हैं तो कुछ याद नहीं आता है, ऐसे लोगां से सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा- 70 साल में सबसे ज्यादा इस देश और प्रदेश में राज किया है। यह वही लोग है जो चुनाव से पहले सर्वे करा देते हैं। लेकिन चुनाव बाद कुछ नहीं होता है। लेकिन हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करते हैं। सबका साथ सबका विकास और विश्वास। देश के प्रधानमंत्री को शेखावाटी के लोगों से बहुत प्यार है। वो जब यहां आए थे तो उन्होंने कहा कि यह किसानों की धरती है, सैनिकों की धरती है। देश के लिए सबसे ज्यादा शहीद होने वाले जवान भी इसी मिट्टी के हैं।

जब भी बॉर्डर या दूसरी जगह जाने का मौका मिलता है तो सैनिकों से मुलाकात होती है। शेखावाटी के नौजवानों को देखते हूं मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। ये किसानों की धरती है, जवानों की धरती है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार यहां काम रही है।

लोगों ने मुझसे कहा कि 47-48 के तापमान में कहां जा रहे हो। रोड से जा रहे हो। मैंने कहा कि मैं किसानों के पास जा रहा हूं और किसानो को न सर्दी लगती है और न गर्मी। मैं भी किसान का बेटा हूं। इसलिए सर्दी गर्मी की मैं कभी चिंता नहीं करता हूं। लेकिन मैं किसान की समस्याओं समझने के लिए जरूर जाऊंगा।

अभी कोई चुनाव नहीं है, आने वाला भी नहीं है। लेकिन मेरे मन में शेखावाटी के लिए तड़प हैं। वो तड़प मैंने देश के प्रधानमंत्री को बताई। उन्होंने मुझसे कहा कि शेखावाटी को यमुना का पानी मिलना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर से कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को बुलाकर हमारे शेखावाटी को यमुना का पानी दीजिए।

जब मैंने यह बात विधानसभा में रखी थी कांग्रेस के लोगों ने प्रश्न किए थे। मैंने कहा था कि केंद्र, राजस्थान और हरियाणा में सबसे ज्यादा सरकार रही है तो वो कांग्रेस की रही है। अगर कांग्रेस सरकार शेखावाटी के लोगों का दर्द समझती तो उसका रास्ता निकालती। कांग्रेस का सवाल पूछने का हक नहीं है। हम शेखावाटी के लोगों के लिए यमुना का पानी लेकर आएंगे।

हमारा एमओयू हुआ, इसी बीच हरियाणा के चुनाव आ गए। उनकी (विपक्ष) नीयत देखिए, उन्होंने घोषणा पत्र में लिख दिया था कि जब हरियाणा में हमारी सरकार आएगी तो राजस्थान से यमुना जल समझौता रद्द कर देंगे। तब मैंने कहा था समझौता तब रद्द करोगे, जब आपकी सरकार आएगी। किसी कीमत पर कांग्रेस की सरकार आने वाली नहीं है, क्योंकि शेखावाटी के लोगों के मन के भाव और आत्मा बोल रही थी कि हरियाणा में बीजेपी आएगी।

लेकिन वहां शेखावाटी के कांग्रेस बड़े नेता गए थे उनके मुंह से यह नहीं निकला कि यह हमारी शेखावाटी के जनता का सवाल है, हमारा नहीं है। उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस से एक सवाल नहीं किया और जब हम यहां आए तो ट्वीट कर रहे है। ट्वीट करके कह रहे हैं। ट्विटर की राजनीति छोड़िए, जनता में जाइए, मैदान में आइए। जनता बता देगी कि आपके काम क्या हैं। कांग्रेस ने झूठ और लूट के अलावा कुछ नहीं किया। तुष्टीकरण की राजनीति की है। आप उनसे सवाल करें कि उन्होंने शेखावाटी की जनता के साथ ऐसा क्यों किया?

चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी, मैं और हमारे जल शक्ति मंत्री साथ बैठे। उसकी डीपीआर के लिए टास्क फोर्स भी गठित हो गई। डीपीआर की दो बैठक भी हो गई और भी पिलानी में बैठक होने वाली है। यमुना पानी के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। हम जो कहते है, वो करते हैं।

प्रधानमंत्री जो कहते है वो करके दिखाते है। वन रैंक पेंशन से सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान के लोगां को मिल रहा है। जनता जो चाहती है हम वो काम करते है। हम जनता के बीच में जाएंगे, काम का हिसाब देंगे। राजस्थान में सबसे ज्यादा आवश्यकता पानी की है, हम सबसे ज्यादा काम पानी कें लिए किया है।

ढीगाल टोल पर हुआ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत

ढिगाल टोल पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। मंडावा, नवलगढ़ के मुकुंदगढ़ के बाद तीसरे कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री पहुंचे। UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मंत्री अविनाश गहलोत भी साथ रहे

आज दिनभर के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मुकंदगढ़ कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में आमजन से जनसुनवाई करेंगे तथा सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर सर्किट हाउस झुंझुनूं से कार द्वारा से प्रस्थान कर गुड़ा मोड़ पहुंचेंगे।

यहां उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में बगड़ पहुंचेंगे।

बगड में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। बगड़ से प्रस्थान कर चिड़ावा बाईपास पहुंचेंगे। चिड़ावा में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चिड़ावा बाईपास से प्रस्थान कर पिलानी बाईपास पहुंचेंगे जहां सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पिलानी बाईपास से प्रस्थान कर पिलाने पहुंचेंगे।

जहां पिलानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

कल (21 अप्रैल​) के प्रस्तावित कार्यक्रम

  • सुबह 9 से 10 बजे अधिकारियों के साथ बैठक
  • सुबह 10 से 10:30 बजे सीकर व झुंझुनू के जनप्रतिनिधियों व प्रदेश पदाधिकारी के साथ बैठक
  • सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से मलसीसर के लिए प्रस्थान
  • सुबह 11 बजे मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत
  • सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री मलसीसर डैम में पीने के पानी का निरीक्षण
  • सुबह 11:35 बजे मलसीसर हेलीपैड से चूरू के लिए प्रस्थान

CM दौरे को लेकर NSUI अध्यक्ष राहुल जाखड़ को किया नजरबंद

सीएम के झुंझुनूं दौरे को लेकर सुरक्षा में पुलिस अलर्ट है। पुलिस को सूचना मिली कि एसएसयूआई ईडी की कार्रवाई और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। ऐसे में NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ को किया नजर बंद किया गया है। शनिवार को सीकर NSUI अध्यक्ष ने काले झंडे दिखाए थे।

Related Articles