मुख्यमंत्री भजनलाल बोले-कांग्रेस नेताओं को डर क्यों लग रहा है:मंडावा में हुई जनसभा, मुकुंदगढ़ पहुंचे; जिले में होंगे 11 जगह कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भजनलाल बोले-कांग्रेस नेताओं को डर क्यों लग रहा है:मंडावा में हुई जनसभा, मुकुंदगढ़ पहुंचे; जिले में होंगे 11 जगह कार्यक्रम
झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को झुंझुनूं के दौरे पर हैं। मंडावा में उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद मुकुंदगढ़ पहुंचे। सुबह 11 बजे मंडावा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री फतेहपुर से सड़क मार्ग से मंडावा पहुंच थे। जिले में उनकी 11 जगह सभाएं प्रस्तावित हैं। मंडावा में सीएम ने जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस नेताओं को डर क्यों लग रहा है
मंडावा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में परिवर्तन हुआ है। चार जातियों के विकास में बदलाव आया है। ये हैं किसान, मजदूर, युवा और गरीब। इनके जीवन में परिवर्तन हुआ है।
उन्होंने कहा- पहले योजनाओं के लाभ कागजों में होते थे, अब उनका हक उन तक पहुंच रहा है। केंद्र सरकार ने शौचालय बनाए, उज्जवल गैस सिलेंडर देकर महिलाओं को सम्मान दिया। कांग्रेस के लोगो ने नल से पानी पहुंचाने का काम नहीं किया। पानी का स्रोत नहीं दिया। कमीशन लेकर ठेकेदारों को पेमेंट कर दिए।
ईडी के सवाल पर सीएम ने कहा- जांच एजेंसी की जांच से कांग्रेस नेताओं को डर क्यों लग रहा है। सच्चे हो तो खड़े हो जाइए, मन क्यों मारते हो।

मंडावा मे मुकंदगढ़ रोड स्थित खेल स्टेडियम में जनसभा स्थल पर मंत्री अविनाश गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व सासंद नरेंद्र खीचड़, भाजपा नेता बबलू चौधरी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंभर पूनिया सहित नेता मौजूद हैं। सभा मे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और लोग पहुंचे।
सभा को संबोधित करने के बाद सीएम मुकुंदगढ़ के लिए रवाना हो गए। वे दोपहर 12.15 बजे मुकंदगढ़ पहुंचे। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सीएम का सम्मान किया।

आज दिनभर के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मुकंदगढ़ कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में आमजन से जनसुनवाई करेंगे तथा सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर सर्किट हाउस झुंझुनूं से कार द्वारा से प्रस्थान कर गुड़ा मोड़ पहुंचेंगे।
यहां उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में बगड़ पहुंचेंगे।
बगड में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। बगड़ से प्रस्थान कर चिड़ावा बाईपास पहुंचेंगे। चिड़ावा में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चिड़ावा बाईपास से प्रस्थान कर पिलानी बाईपास पहुंचेंगे जहां सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पिलानी बाईपास से प्रस्थान कर पिलाने पहुंचेंगे।
जहां पिलानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
कल (21 अप्रैल) के प्रस्तावित कार्यक्रम
- सुबह 9 से 10 बजे अधिकारियों के साथ बैठक
- सुबह 10 से 10:30 बजे सीकर व झुंझुनू के जनप्रतिनिधियों व प्रदेश पदाधिकारी के साथ बैठक
- सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से मलसीसर के लिए प्रस्थान
- सुबह 11 बजे मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत
- सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री मलसीसर डैम में पीने के पानी का निरीक्षण
- सुबह 11:35 बजे मलसीसर हेलीपैड से चूरू के लिए प्रस्थान
CM दौरे को लेकर NSUI अध्यक्ष राहुल जाखड़ को किया नजरबंद
सीएम के झुंझुनूं दौरे को लेकर सुरक्षा में पुलिस अलर्ट है। पुलिस को सूचना मिली कि एसएसयूआई ईडी की कार्रवाई और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली है। ऐसे में NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ को किया नजर बंद किया गया है। शनिवार को सीकर NSUI अध्यक्ष ने काले झंडे दिखाए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972680
