सिंघाना नगर पालिका में वार्डों की सफाई व्यवस्था में बदलाव:भोदन पुल पर पहुंचे सफाईकर्मी, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
सिंघाना नगर पालिका में वार्डों की सफाई व्यवस्था में बदलाव:भोदन पुल पर पहुंचे सफाईकर्मी, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका के गठन के बाद वार्डों की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। नगरपालिका में शामिल होने के बाद मस्तावाली ढाणी और भोदन पूल क्षेत्र में सफाई कर्मचारी पहुंचे। ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष धर्मपाल सैनी ने बताया-पहले सिंघाना पंचायत अधिकार क्षेत्र में विभाजित था। राज्य सरकार ने सिंघाना को नगरपालिका का दर्जा देते हुए आसपास की तीन पंचायतों और राजस्व गांवों को इसमें शामिल किया है। भोदन पुल क्षेत्र में पहले कभी सफाई कर्मचारी नहीं आते थे।
महिला सफाईकर्मियों का विशेष सम्मान अनची देवी ने किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। उनका यह कार्य स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक एकता को मजबूत करता है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डीपी सैनी, पिंटू सैनी, जगदीश प्रसाद, बंशीधर सैनी, राम प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, रणजीत, रामजीलाल और महेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।