नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:सरदारशहर में गांधी चौक पर भाजपा का पुतला फूंका, ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:सरदारशहर में गांधी चौक पर भाजपा का पुतला फूंका, ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक
सरदारशहर : सरदारशहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट के विरोध में किया गया। विधायक अनिल शर्मा ने ईडी पर मनगढ़ंत चार्जशीट दाखिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने चार्जशीट वापस लेने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने कहा कि पहले भी राहुल गांधी से 55 घंटे पूछताछ की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चल रही न्याय यात्रा से घबराकर केंद्र सरकार यह कार्रवाई करवा रही है।
देहात ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक ने कहा कि वे ईडी की कार्रवाई से नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, जितेंद्र राजवी, अब्दुल रशीद चायल, सुखाराम कड़ेला, फारुख व्यापारी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034443


