[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोल्ट्री में आवश्यक रूप से काम आने वाले उपकरण व महत्व पर पशुपालक प्रशिक्षण का आयोजन 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पोल्ट्री में आवश्यक रूप से काम आने वाले उपकरण व महत्व पर पशुपालक प्रशिक्षण का आयोजन 

पोल्ट्री में आवश्यक रूप से काम आने वाले उपकरण व महत्व पर पशुपालक प्रशिक्षण का आयोजन 

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पशु विज्ञान केंद्र झुंझुनू में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की अनुसूचित जाति उपयोजना एवं प्रसार शिक्षा निदेशालय राजूवास बीकानेर के द्वारा आयोजित बैकयार्ड मुर्गी पालन एवं प्रबंधन विषय पर संस्थागत छः दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने पशुपालकों को बताया कि पोल्ट्री फार्म के प्रवेश द्वार पर फुटपाथ का बीमारियों को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान है। यह प्रवेश द्वार पर आने वाले किसी भी व्यक्ति या वाहन के पैरों और पहियों पर लगे संभावित संक्रामक तत्वों को हटाता है, जिससे फार्म के अंदर बीमारियों के प्रवेश की संभावना कम हो जाती है साथ ही बताया कि पोल्ट्री में आवश्यक रूप से काम आने वाले उपकरणों में फीडिंग सिस्टम, वाटरिंग सिस्टम, वेंटिलेशन सिस्टम, तापमान नियंत्रण प्रणाली और सफाई एवं कीटाणु शोधन उपकरण शामिल हैं तथा प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय जाखल के डॉ नवनीत रोहिला ने बताया कि चूजों के लिए एक आरामदायक वातावरण बनाने के लिए, तापमान को 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखें, पानी और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें साथ ही उन्हें पर्याप्त जगह दें चूजों के व्यवहार को देखकर उनके आराम की निगरानी करें और तापमान को समायोजित करें केंद्र के डॉ उमेश कुमार ने मुर्गियों का पर्याप्त रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जैसे कि उन्हें पर्याप्त भोजन और पानी देना, उनका घर साफ रखना, और उन्हें बीमारियों से बचाना।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin