चिड़ावा में पेयजल समस्या पर महिलाओं का प्रदर्शन:जलदाय कार्यालय पहुंचीं, दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज
चिड़ावा में पेयजल समस्या पर महिलाओं का प्रदर्शन:जलदाय कार्यालय पहुंचीं, दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज
चिड़ावा : चिड़ावा में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर के कई वार्डों में या तो पानी नहीं आ रहा है या दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। वार्ड नंबर 7, 8, 11 और 19 की महिलाएं आज जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने मटके लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय में अधिकारी नहीं मिलने पर महिलाओं ने कर्मचारियों को अपनी समस्या बताई। जेईएन से मिलने की मांग पर वे लंबे समय तक कार्यालय में डटी रहीं।
शीतला मोहल्ले की महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से उनके मोहल्ले में गंभीर जल संकट है। कुआं और मोटर दो बार खराब हो चुके हैं। वार्डवासियों ने नया कुआं बनवाने की मांग की है।
ये रहे शामिल
प्रदर्शन में सुनीता, सुशीला, कविता, सुमित्रा, थापा लक्ष्मी, कृष्णा, पथेरी, बिमला, माया, अनिता, शकुंतला, प्रकाश, सरिता, सुमिता, कमलेश, मणी, सरोज, विधा, मुन्नी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक जेईएन कार्यालय नहीं आते, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044708

