अंबेडकर जयंती पर चिड़ावा में निकली सद्भावना रैली:डीजे और झांकियों के साथ हजारों लोगों ने लगाए जय भीम के नारे
अंबेडकर जयंती पर चिड़ावा में निकली सद्भावना रैली:डीजे और झांकियों के साथ हजारों लोगों ने लगाए जय भीम के नारे
चिड़ावा : चिड़ावा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत मंड्रेला बाइपास स्थित अम्बेडकर सर्किल से हुई। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, विधायक पितराम सिंह काला और वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में सबसे आगे डीजे था। उसके पीछे आकर्षक झांकियां सजी हुई थी। बड़ी संख्या में लोग नीली पताकाएं लेकर पैदल चल रहे थे। सैकड़ों बाइक सवार जय भीम के नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए।

रैली का रूट गौशाला रोड से शुरू होकर कल्याण राय मंदिर, मुख्य बाजार और विवेकानंद चौक तक गया। फिर ये पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड होते हुए आगे बढ़ी। रैली झुंझुनूं रोड, चुंगी नाका और अड़ावतिया कॉलोनी से होकर चीनी गोदाम तक पहुंची। चीनी गोदाम में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969676


