[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSG मेजर की कार का झुंझुनूं में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे:दिल्ली से कमांडो की ट्रेनिंग पूरी कर बीकानेर लौट रहे थे, दूसरी लेन से आकर स्कॉर्पियो टकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NSG मेजर की कार का झुंझुनूं में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे:दिल्ली से कमांडो की ट्रेनिंग पूरी कर बीकानेर लौट रहे थे, दूसरी लेन से आकर स्कॉर्पियो टकराई

NSG मेजर की कार का झुंझुनूं में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे:दिल्ली से कमांडो की ट्रेनिंग पूरी कर बीकानेर लौट रहे थे, दूसरी लेन से आकर स्कॉर्पियो टकराई

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सोमवार को NSG के मेजर की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मेजर बाल-बाल बच गए। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मेजर अभिलाष शर्मा कमांडो की ट्रेनिंग पूरी कर दिल्ली से अपनी ड्यूटी पर बीकानेर लौट रहे थे। इस दौरान सूरजगढ़ के श्यालु गांव के पास उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार- मेजर शर्मा अपनी टाटा हैरियर कार में थे। श्यालु गांव में दूसरी लेन में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़कर आई और मेजर की कार से टकरा गई। स्कॉर्पियो में 5 युवक थे जो खाटू श्यामजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे। हादसे में सभी 6 लोग घायल हो गए। मेजर शर्मा को हल्की चोटें लगीं। उन्होंने एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। इसके बाद वे बीकानेर रवाना हो गए।

स्कॉर्पियो सवार युवकों को बीडीके भेजा

इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 5 श्रद्धालुओं को चिड़ावा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज किया गया। दुर्घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। घायलों की पहचान मनोज, दिनेश, अभिलाष, प्रवीण, श्याम सुंदर और एक अन्य अज्ञात युवक के रूप में हुई। सभी की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- स्कॉर्पियो की स्पीड तेज थी

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार पांच श्रद्धालु हरियाणा के सतनाली के पास स्थित कुम्हारों की ढाणी के रहने वाले थे। वे सभी खाटू श्यामजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। स्यालु गांव में स्थित एक मंदिर के समीप अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। मंदिर के पास पहुंचने पर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और गाड़ी डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा में चली गई। उसी दौरान सामने से आ रही एक मेजर शर्मा की गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से चिड़ावा के उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet