[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में आवारा सांड का कहर:72 साल के पूर्व सैनिक पर पीछे से हमला, मौके पर मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में आवारा सांड का कहर:72 साल के पूर्व सैनिक पर पीछे से हमला, मौके पर मौत

चूरू में आवारा सांड का कहर:72 साल के पूर्व सैनिक पर पीछे से हमला, मौके पर मौत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू की शिव कॉलोनी में एक आवारा सांड के हमले से पूर्व सैनिक की जान चली गई। घटना रविवार को हुई। 72 वर्षीय मानसिंह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। वहां कुछ सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने पीछे से मानसिंह पर हमला कर दिया। हमले में मानसिंह सड़क पर गिर गए। उन्हें तुरंत सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना के हैड कॉन्स्टेबल प्रेमचंद के अनुसार, भूपेंद्र सिंह ने घटना की प्राथमिक जानकारी दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, अन्य जनप्रतिनिधि और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet