नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:नशीली दवा देकर भगा ले गया था, नाबालिग भी दस्तयाब
नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:नशीली दवा देकर भगा ले गया था, नाबालिग भी दस्तयाब
सरदारशहर : सरदारशहर के भानीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को नशीली दवा देकर भगाने के आरोप में दुर्गाराम (19) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जैतसीसर का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णा सामरिया और लोकेन्द्र दादरवाल के मार्गदर्शन में चल रहे खुशी-IX अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रायसिंह और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को बरामद किया। बाद में लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039543


