सादुलपुर में डॉ.अंबेडकर की जयंती मनाई:विधायक मनोज न्यांगली ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शिक्षा पर जोर देने का आह्लान
सादुलपुर में डॉ.अंबेडकर की जयंती मनाई:विधायक मनोज न्यांगली ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शिक्षा पर जोर देने का आह्लान
सादुलपुर : सादुलपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विधायक मनोज न्यागंली के नवनिर्माण कार्यालय भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि न्यागंली ने कहा कि बाबा साहेब का समतामूलक समाज का सपना आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की ताकत आज हमारे जीवन का आधार है। शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो जितना पीएगा उतना ही दहाड़ेगा।
कार्यक्रम में नौरगपुरा सरपंच विकास कुलडिया, धानोठी सरपंच बलवीर मेहरा, पूर्व सरपंच बलवीर पूनिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर सलीम खान ने किया। भामाशाह भावेश सुरतपुरा ने मिठाई वितरण किया।इसके अलावा, पूर्व विधायक कृष्णा पुनिया ने अंबेडकर सर्किल पर भारत रत्न बाबा साहेब को नमन किया। गांव धोलिया के आंगनबाड़ी केंद्र पर सविता धोलिया के नेतृत्व में भी जयंती मनाई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039234


