अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा:नीमकाथाना में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा:नीमकाथाना में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
नीमकाथाना : नीमकाथाना में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा अंबेडकर छात्रावास से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। विधायक सुरेश मोदी ने भी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन अंबेडकर छात्रावास में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038290


