[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में गैस चूल्हा से भभकी आग:शादी में शरीक होने के लिए आए परिवार के 6 लोग झुलसे, महिला की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में गैस चूल्हा से भभकी आग:शादी में शरीक होने के लिए आए परिवार के 6 लोग झुलसे, महिला की हालत गंभीर

श्रीमाधोपुर में गैस चूल्हा से भभकी आग:शादी में शरीक होने के लिए आए परिवार के 6 लोग झुलसे, महिला की हालत गंभीर

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के भोजलाई जोहड़ इलाके में सोमवार दोपहर गैस चूल्हा भभकने से मां-बेटे समेत 6 लोग झुलस गए। सभी दौसा ज़िले के गढ़ मंडावरा के रहने वाले हैं। वे श्रीमाधोपुर में एक शादी में शामिल होने आए थे। परिवार के रोहिताश गंगवाल ने बताया- नरेश नावरिया के छोटे भाई मुकेश की पत्नी सुनीता चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा शुरू कर रही थी। गैस लीक होने से चूल्हा भभक गया। आग की चपेट में सुनीता आ गई। पास में बैठे उसका 6 साल का बेटा करण और बड़े भाई शेरसिंह का 10 साल का बेटा राहुल भी झुलस गए।

सुनीता के चिल्लाने पर नरेश, शेरसिंह और प्रेमचंद रसोई में पहुंचे। उन्होंने आग बुझाई। इस दौरान सुनीता के दोनों हाथ, पैर, गर्दन, चेहरा और पीठ झुलस गई। सभी को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सुनीता को हायर सेंटर रेफर किया गया।

सोमवार दोपहर को चाय बनाते समय गैस चूल्हा भभक गया।
सोमवार दोपहर को चाय बनाते समय गैस चूल्हा भभक गया।

परिजनों ने बताया कि गैस सिलेंडर की पाइप चूल्हे पर ठीक से नहीं लगी थी। सुबह इसी चूल्हे पर चाय और खाना बनाया गया था। सुनीता ने बताया कि जब वह चाय बनाने गई, तो गैस की बदबू आ रही थी। उसने जीजाजी को गैस लीक की बात बताई थी। जैसे ही माचिस जलाई, आग भभक गई और उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली।

नरेश ने बताया कि वे चार भाई हैं। तीन भाइयों की शादी श्रीमाधोपुर में हुई है। वह और उसका छोटा भाई दिल्ली में रहते हैं। सोमवार को उसकी साली पूजा की शादी थी। वे सभी परिवार के साथ शादी में आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

परिवार के रोहिताश गंगवाल ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बहन पूजा की शादी सोमवार को थी। बारात रानोली के पृथ्वीपुरा से आनी थी। वह बाज़ार में शादी की ख़रीदारी कर रहा था। हादसे की ख़बर मिलते ही वह घर की ओर दौड़ा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet