[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत:सीकर में 15 जुलाई तक सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत:सीकर में 15 जुलाई तक सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा काम

गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत:सीकर में 15 जुलाई तक सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा काम

सीकर : सीकर में जिला कलेक्टर के निर्देश पर महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य समय में बदलाव किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों को दोपहर की तपिश से बचाने के लिए काम का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह नियम 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगा। मेट द्वारा मस्टररोल में उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

श्रमिक समूह चाहें तो सुबह 6 बजे से पहले भी काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, काम दोपहर 1 बजे तक पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद कोई कार्य नहीं होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी विकास अधिकारियों और पंचायत समितियों को नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए पीने के पानी और छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet