गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत:सीकर में 15 जुलाई तक सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा काम
गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत:सीकर में 15 जुलाई तक सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा काम
सीकर : सीकर में जिला कलेक्टर के निर्देश पर महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य समय में बदलाव किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों को दोपहर की तपिश से बचाने के लिए काम का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह नियम 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगा। मेट द्वारा मस्टररोल में उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
श्रमिक समूह चाहें तो सुबह 6 बजे से पहले भी काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, काम दोपहर 1 बजे तक पूरा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद कोई कार्य नहीं होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी विकास अधिकारियों और पंचायत समितियों को नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए पीने के पानी और छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037588


