[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा साहब अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित, आज की रैली को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनवलगढ़राजस्थानराज्य

बाबा साहब अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित, आज की रैली को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

बाबा साहब अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित, आज की रैली को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

  1. जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आज होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धांजलि स्वरूप मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब को नमन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल, प्रधान दिनेश सूंडा, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष बुनकर, भोलाराम जागृत, सुनील खटीक, गुलाम नबी आजाद, रामावतार नारनोलियां, पार्षद रिंकू, हितेश थोरी, असलम, राकेश दायमा, नरेंद्र दायमा, श्याम नायक, महेश चौधरी, रमेश दीक्षित, उमेद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और उनके समतामूलक समाज की स्थापना के प्रयासों को याद करते हुए अधिक से अधिक लोगों से कल की रैली में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22