[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी (गौरीर) : नेतराम सिंह राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोरीर में वार्षिक उत्सव पर अनेक प्रतिभाएं हुई सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी (गौरीर) : नेतराम सिंह राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोरीर में वार्षिक उत्सव पर अनेक प्रतिभाएं हुई सम्मानित

नेतराम सिंह राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोरीर में वार्षिक उत्सव पर अनेक प्रतिभाएं हुई सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

झुंझुनूं-खेतड़ी (गौरीर) : स्वतंत्रता सेनानी नेतराम सिंह राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गौरीर में मंगलवार 7 फरवरी को वार्षिक उत्स्व व भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री सलाहकार थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह राजवती मैडम ने की . समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ महाराज, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, सरपंच सपना मान, सीबीओ जितेंद्र कुमार सुरोलिया, एडीओ कमलेश तेतरवाल, ओमप्रकाश झारोड़ा, रामानंद शर्मा, एसीबीओ सनोज मान, सुरेंद्र बडेसरा, प्रधानाचार्य सुरेश मीणा, सुखीराम जेवरिया, करण सिंह, सरजीत थे। सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी स्व. नेतराम सिंह चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा ने दिया, तथा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सुंदर प्रस्तुति दी।

इस दौरान स्कूल के भामाशाह व पूर्व छात्रों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे यहां चौधरी नेतराम सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी ने जन्म लिया था तथा उन्होंने एक ऐसी पुत्री को जन्म दिया जिन्होंने राज्यपाल जैसे पद को सुशोभित किया। उन्होंने सर्वप्रथम इस क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने खेतड़ी में बालिका महाविद्यालय खुलवाया है, उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको जी जान लगाकर मेहनत करनी चाहिए तथा परीक्षा में अव्वल रहना चाहिए तथा अपने माता पिता को भगवान का रूप मानकर उनको पूजना चाहिए तथा उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए माता-पिता से बढ़कर कोई भी नहीं हो सकता है, उन्होंने विद्यालय विकास हेतु ₹11 लाख देने की घोषणा की. तथा ग्राम के तालाब के सौंदर्य करण हेतु ₹20 लाख रूपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम को बजरंग सिंह चारावास, सनोज मान, कमलेश तेतरवाल, अमरजीत सर, ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. ताराचंद झारोड़ा पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम का संचालन गुलझारीलाल, रेणु मान ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर राजमल बोहरा, नीरज मान डेलीगेट, भाग सिंह मान, सुभाष मान पूर्व डेलीगेट, शेर सिंह हवलदार, उमेद मान, रोहतान सिंह, सुरेश मान सहित अनेक गणमान्य नागरिक व सभी स्टाफ कर्मी उपस्थित थे.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet