[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में रेली निकाल कर ज्योतिबाफुले की 198 वीं जयंती मनाई धूमधाम से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में रेली निकाल कर ज्योतिबाफुले की 198 वीं जयंती मनाई धूमधाम से

सूरजगढ़ : भंते विनयपाल जेई पहाड़ी के सानिध्य एवं ओमप्रकाश सैनी भोजा की ढाणी की अध्यक्षता में महामना ज्योतिबा फुले की 198 वीं जयंती, रैली निकाल कर मनाई गई। संस्कार भारती शिक्षण संस्थान में आयोजित ज्योतिबा फुले जन्मोत्सव कार्यक्रम में संस्था फाउंडर नौरंगलाल सैनी ने फुले दंपत्ति के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्योराम सैनी, भक्त रामसिंह सैनी, रईस कुरेशी अध्यक्ष डॉ.भीमराव अंबेडकर समिति, भक्त मनोहरलाल सैनी, गोकुलराम सैनी, ज्वाला प्रसाद सैनी, बंशीधर सैनी, रोहितास सैनी, कामरेड ओमप्रकाश झारोडा, हरिसिंह बड़बर तथा विशिष्ट अतिथि, शिव कुमार मौर्य प्रभारी एमएन टीवी राजस्थान, रामसिंह जोधा जिला संयोजक क्षत्रिय महासभा, कैप्टन रामकुमार दूड़ियां, धर्मपाल सिंह सौंथली प्रदेशाध्यक्ष बामसेफ ने बताया कि लोकतंत्र में जानकारी ही हथियार है। व्यक्ति जानकारी के अभाव में शासन प्रशासन से अपनी एवं समाज तथा देश हित की सही और वाजिब मांग नहीं रख पाता है। इसलिए हर शिक्षित व्यक्ति को संदर्भ की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वह अपने हक अधिकार प्राप्त कर सके।

शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। भंते विनयपाल ने फुले दंपत्ति के संपूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा अंधविश्वास और पाखंडवाद की वास्तविकता से रूबरू कराते हुए सभी रूढ़िवादिताओं से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं सुनीता मौर्य अध्यक्ष महिला मोर्चा राज. ने फुले के द्वारा सर्व समाज की महिलाओं के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में जितना अनुकरणीय कार्य सावित्रीबाई फुले ने किया उतना भारत के इतिहास में किसी ने नहीं किया इसलिए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कभी भूलाया नहीं जा सकेगा।

प्रधानाचार्य सुनीता सैनी ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में मातृशक्ति के अच्छी संख्या में आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब मुझे महसूस हो गया है कि भारत की महिलाएं भारत को नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। विद्यालय द्वारा पेंटिंग,पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल आने पर पूजा जांगिड़, सिंपी वर्मा, सिंपी शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं को पंचशील पहना कर ज्योतिबा व सावित्री फुले का साहित्य देकर सम्मान किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र,संविधान पर विभिन्न प्रस्तुतियां देकर जागृत होने के लिए प्रेरित किया।सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

सैनी समाज के सक्रीय कार्यकर्ता बस्तीराम सैनी, महेश चंदोलिया, धर्मपाल सैनी तथा राधेश्याम चिरानिया, एडवोकेट रतनलाल तंवर, रतनलाल चेतीवाल, फूलचंद सुनिया, प्रेमचंद मेहरा, सोहनलाल बाकोलिया को सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक श्यामलाल सैनी ने सभी आगंतुकों को आभार प्रकट किया।

लीलाधर गोपालपुरा, शेरसिंह सैनी, मुकेश सैनी, महेश सैनी, पुष्पा सैनी, मनीषा सैनी अध्यापिका, पार्षद सांवरमल सैनी, वेदप्रकाश, रघुवीरसिंह भाटिया, छोटेलाल गजराज, जगदीश लोरानिया, सज्जन कटारिया, नरेश सैनी, गोपीकृष्ण चंदोलिया, सरोज जुगलकिशोर, राजेंद्र गजराज, हासम, सलमा, सुनील, ताराचंद बाकोलिया, मनीषा सैनी, महावीर बाकोलिया, राकेश बाकोलिया, सुभाष शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन ओमप्रकाश सेवदा ने किया।

Related Articles