[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में दो ट्रकों में भिड़ंत, ड्राइवर और खलासी घायल:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, राणासर गांव के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में दो ट्रकों में भिड़ंत, ड्राइवर और खलासी घायल:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, राणासर गांव के पास हुआ हादसा

सरदारशहर में दो ट्रकों में भिड़ंत, ड्राइवर और खलासी घायल:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, राणासर गांव के पास हुआ हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर के रतनगढ़ रोड मेगा हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसा राणासर गांव के पास सुबह 6 बजे हुआ। जिसमें एक ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर राकेश (35) निवासी कांगड़ और खलासी पवन (25) निवासी बिसरासर ट्रक में सामान भरकर रतनगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई।

राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस चालक सुभाष सिहाग और ईएमटी संजय खीचड़ ने घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया। यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad