[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में तेज रफ्तार कार की दूसरी कार से भिड़ंत:सड़क पार कर दूसरी तरफ गई कार, ड्राइवर और दो साथी फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में तेज रफ्तार कार की दूसरी कार से भिड़ंत:सड़क पार कर दूसरी तरफ गई कार, ड्राइवर और दो साथी फरार

चिड़ावा में तेज रफ्तार कार की दूसरी कार से भिड़ंत:सड़क पार कर दूसरी तरफ गई कार, ड्राइवर और दो साथी फरार

चिड़ावा : चिड़ावा में बुधवार रात करीब 9 बजे मंड्रेला मोड़ तिराहे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। स्थानीय निवासी संदीप कुमार अपनी कार से घर जा रहे थे। मंड्रेला रोड़ से पिलानी रोड़ पर मुड़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप की कार सड़क पार करके दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे में दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, एयरबैग खुलने से कोई जनहानि नहीं हुई।

मौसम खराब होने और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर कार का चालक और दो अन्य सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस थाने से हैड कॉन्स्टेबल मंजू और हैड कॉन्स्टेबल अमित सिहाग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फरार चालकों की तलाश की और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से थाने ले जाकर जब्त कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad