[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मंडावा-फतेहपुर रोड पर सड़क हादसा:पुलिया से नीचे गिरा बजरी से भरा डंपर; ड्राइवर हुआ गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मंडावा-फतेहपुर रोड पर सड़क हादसा:पुलिया से नीचे गिरा बजरी से भरा डंपर; ड्राइवर हुआ गंभीर घायल

झुंझुनूं में मंडावा-फतेहपुर रोड पर सड़क हादसा:पुलिया से नीचे गिरा बजरी से भरा डंपर; ड्राइवर हुआ गंभीर घायल

झुंझुनूं : झुंझुनूं में मंडावा-फतेहपुर मार्ग सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवनिर्मित पुलिया के पास एक बजरी से भरा डंपर बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत मंडावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर अंडरपास से पहले अचानक बेकाबू हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे सड़क पर जा गिरा। डंपर के गिरने से आसपास जोरदार आवाज हुई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चालक रामसिंह, निवासी करनीसर (बीकानेर) गंभीर रूप से घायल हो गया।

भाजपा नेता बाल-बाल बचे

हादसे के समय भाजपा नेता संजय परिहार अपने साथियों सुनील देवड़ा, जितेंद्र मील और नवीन कुमावत के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। वे लोग उसी सड़क पर थोड़े आगे पैदल चल रहे थे, जिस पर डंपर गिरा। संयोगवश वे बाल-बाल बच गए। हादसा होते ही ये सभी लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकाल कर अपनी गाड़ी से मंडावा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और सड़क पर बजरी फैल जाने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

हादसा चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर तेज रफ्तार में था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad