[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:5 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली, एक पर 16 संगीन मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:5 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली, एक पर 16 संगीन मामले दर्ज

चिड़ावा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:5 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली, एक पर 16 संगीन मामले दर्ज

चिड़ावा : झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के निर्देश पर चिड़ावा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय पांच खतरनाक अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली है। थानाधिकारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि इन अपराधियों में गौशाला रोड निवासी चेतन चेजारा, वार्ड तीन के अशोक उर्फ बिल्ला, अडूका के रवींद्र उर्फ टोडी, धत्तरवाला का बास ओजटू के पवन उर्फ टीलू और ओजटू निवासी सौरभ उर्फ बबलू शूटर शामिल हैं। चेतन चेजारा पर झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर और हरियाणा में कुल 13 मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी, लूट और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। अशोक उर्फ बिल्ला पर मारपीट, एक्सीडेंट, अवैध मादक पदार्थ और जुए के 6 मामले दर्ज हैं।

रवींद्र उर्फ टोडी पर चोरी, अपहरण और बलात्कार के 10 मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले पवन उर्फ टीलू के खिलाफ हैं। उस पर मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण और बलात्कार के कुल 16 मामले दर्ज हैं। जेएम गैंग से जुड़े सौरभ उर्फ बबलू शूटर पर मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण और अवैध हथियार रखने के 9 मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी गुर्जर ने बताया कि इन अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad