[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर कलेक्टर ने नीमकाथाना का दौरा किया:सब जेल और थाने का निरीक्षण किया, गोविंदपुरा में रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सीकर कलेक्टर ने नीमकाथाना का दौरा किया:सब जेल और थाने का निरीक्षण किया, गोविंदपुरा में रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं

सीकर कलेक्टर ने नीमकाथाना का दौरा किया:सब जेल और थाने का निरीक्षण किया, गोविंदपुरा में रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं

नीमकाथाना : सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने नीमकाथाना का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने सब जेल और सदर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मेस का खाना भी चखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत गोविंदपुरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जलदाय, चिकित्सा, विद्युत, शिक्षा और कृषि विभाग शामिल थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रात्रि चौपाल में शिक्षा, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य विभागों से जुड़े 25 प्रकरण सामने आए। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख, आईपीएस अधिकारी रोशन मीणा, एसडीएम राजवीर यादव और नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad