[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में राजकीय बालिका कॉलेज का लोकार्पण:4.50 करोड़ की लागत से हुई तैयार, संस्कृत कॉलेज बिल्डिंग की नींव रखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में राजकीय बालिका कॉलेज का लोकार्पण:4.50 करोड़ की लागत से हुई तैयार, संस्कृत कॉलेज बिल्डिंग की नींव रखी

श्रीमाधोपुर में राजकीय बालिका कॉलेज का लोकार्पण:4.50 करोड़ की लागत से हुई तैयार, संस्कृत कॉलेज बिल्डिंग की नींव रखी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित राउमावि परिसर में 4.50 करोड़ की लागत से बने राजकीय महिला कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण किया। नए भवन में छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 8 कक्षा कक्ष, एक सभा कक्ष और भूगोल लैब शामिल हैं। प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रिंसिपल कक्ष, शुल्क काउंटर और स्टाफ रूम का निर्माण किया गया है। छात्राओं की सुविधा के लिए एनसीसी कक्ष, कॉमन रूम और 10 शौचालय भी बनाए गए हैं।

भवन का ग्राउंड फ्लोर 12390 वर्गफीट और पहली मंजिल 10885 वर्गफीट में निर्मित है। यह भवन 547 से अधिक छात्राओं को एक साथ शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा। पहले यह कॉलेज नगरपालिका के सामने बालिका स्कूल के छोटे भवन में चल रहा था।

मंत्री खर्रा ने कार्यक्रम में कॉलेज के लिए आरओ सिस्टम और पुस्तकालय हेतु धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद मंत्री ने जालपाली बणी में 2.50 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज के नए भवन का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष हरिनारायण महंत, एसडीएम अनिल कुमार, नगरपालिका ईओ डॉ. अशोक कुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल यादव, पीडब्ल्यूडी एईएन खेताराम, निजी कॉलेज संघ के मोहर सिंह खर्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन नृसिंह शर्मा और शिशुपाल सिंह बिजानिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin