[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामेश्वर कॉलोनी में जल निकासी की समस्या:लोग बोले-पांच साल से हो रही परेशानी, दुर्गंध के कारण घर में बैठना भी मुश्किल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रामेश्वर कॉलोनी में जल निकासी की समस्या:लोग बोले-पांच साल से हो रही परेशानी, दुर्गंध के कारण घर में बैठना भी मुश्किल

रामेश्वर कॉलोनी में जल निकासी की समस्या:लोग बोले-पांच साल से हो रही परेशानी, दुर्गंध के कारण घर में बैठना भी मुश्किल

रींगस : रींगस नगर पालिका के वार्ड नंबर 35 में स्थित रामेश्वर कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। वार्डवासी अनिता चौधरी ने बताया-नगर पालिका प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। गंदे पानी के जमाव से क्षेत्र में दलदल बन गया है। इससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

कॉलोनी में फैली गंदगी। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की।
कॉलोनी में फैली गंदगी। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की।

दुर्गंध के कारण घर में बैठना भी मुश्किल

भैरू बाबा मंदिर के पीछे रहने वाली संतोषी देवी ने कहा-शाम के समय लोग घर लौटते हैं। लेकिन दुर्गंध और मच्छरों के कारण खाना खाना तो दूर, घर में बैठना भी मुश्किल हो गया है। गीता देवी ने कहा-इस समस्या से अनेक परिवारों के सदस्य बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय पार्षद बीरबल निठारवाल को भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पार्षद और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विमला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, गुलाब देवी, माया देवी, कमला देवी, कौशल्या देवी, विजयलक्ष्मी, जड़ाव देवी, उर्मिला देवी, बिमला देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

नए सिरे से टेंडर लगाया जाएगा-पालिकाध्यक्ष

नगर पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने मामले को लेकर कहा-सफाई का नए सिरे से टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद सफाई व्यवस्था सुचारू होगी। इसके लिए नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मुकेश कुमावत को भी अवगत करवाया गया है। नगर पालिका सफाई निरीक्षक मुकेश कुमावत ने बताया कि गंदे पानी कि निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो गया। जमा पानी दलदल का रूप ले चुका है। जिसकी सफाई करवाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin