[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

UDH मंत्री बोले- ज्ञानदेव-आहूजा भविष्य में सतर्कता से बयान दें:खर्रा ने सीकर में गंगाजल विवाद पर कहा- वे पार्टी के वरिष्ठ सदस्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

UDH मंत्री बोले- ज्ञानदेव-आहूजा भविष्य में सतर्कता से बयान दें:खर्रा ने सीकर में गंगाजल विवाद पर कहा- वे पार्टी के वरिष्ठ सदस्य

UDH मंत्री बोले- ज्ञानदेव-आहूजा भविष्य में सतर्कता से बयान दें:खर्रा ने सीकर में गंगाजल विवाद पर कहा- वे पार्टी के वरिष्ठ सदस्य

सीकर : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- ज्ञानदेव आहूजा पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। अगर उनके मुंह से कोई ऐसी-वैसी बात निकल जाती है तो उन्हें भविष्य में बहुत सतर्कता बरतते हुए इस प्रकार के बयानों से दूर रहना चाहिए। खर्रा ने यह बात भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के मंदिर में गंगाजल छिड़कने के विवाद पर कही।

दरअसल, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय सीकर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने सीकर में श्री कृष्ण सत्संग भवन कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। इसके बाद खर्रा पिपराली स्थिति एक कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

छात्राओं को सम्मानित करते हुए।
छात्राओं को सम्मानित करते हुए।

बोले- बेटियां लगातार तरक्की कर रही

यूडीएच मंत्री ने कहा- लड़कियों ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करते हुए मैरिट के 10 स्थानों में से 6 स्थानों पर कब्जा किया है। यह एक सकारात्मक बदलाव बालिका शिक्षा के क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में हमारी बालिकाएं शिक्षित से संस्कारी होकर अपने परिवार में जाएगी और अपने परिवार को सम्भालेंगी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही परीक्षा में अव्वल आने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कॉलेज के संचालकों ने कहा- महाविद्यालय की स्थापना के बाद से ही महाविद्यालय लगातार बालिका शिक्षा उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin