शरीर स्वस्थ तो मन स्वस्थ : योगाचार्य सुदेश खरड़िया
शरीर स्वस्थ तो मन स्वस्थ : योगाचार्य सुदेश खरड़िया

सूरजगढ़ : जगत सिंह नेहरा भवन, रेलवे लाइन के पास बुहाना रोड पर भारत स्वाभिमान न्यास व योगासन भारत के सौजन्य से शिविर का तीसरा दिन था। पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चिरंजीलाल भापर व विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यापक राजेन्द्र महला तथा केप्टैन राजमल कटारिया थे।जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में योगाचार्य सुदेश ने आज बताया कि अगर हमारा शरीर स्वस्थ है तो मन भी स्वस्थ रहता है अतः हमें खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।कमर दर्द,नजला ,ब्लड प्रेशर के बारे में आसन प्राणायाम की जानकारी दी ।
आज तीसरे दिन योग का शुभारंभ अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, सूरजगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चिरंजीलाल भापर, पूर्व अध्यापक राजेंद्र सिंह महला, केप्टैन राजमल कटारिया जगत सिंह नेहरा, मुनेश पुनिया, सुनीता लोहान, योगाचार्य सुदेश खरड़िया ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया।
आज इस मौके पर योगासन भारत जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह खुगांई, मुनेश पुनिया, सुनीता लोहान ,सुमन काजला, ओमप्रकाश शर्मा भुडनपुरिया, रेणु शर्मा भुडनपुरिया, जगत सिंह नेहरा, मीरा मेघवाल, पप्पू काजला, राजमल मेदाराम की ढाणी, राजेंद्र महिला, चिरंजीलाल, रणवीर पुनिया आदि उपस्थित थे।