[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शोभायात्रा में सजी राम दरबार की झांकी जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से कीया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शोभायात्रा में सजी राम दरबार की झांकी जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से कीया स्वागत

शोभायात्रा में सजी राम दरबार की झांकी जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से कीया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर श्रीमती केशर देवी सोती उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित दोनों केन्द्र ’वीर तेजाजी सरस्वती संस्कार केन्द्र, श्री विनायक सरस्वती संस्कार केन्द्र’ व औझा आदर्श विद्या मंदिर, चूरू द्वारा संचालित ’श्री विवेकानंद सरस्वती संस्कार केन्द्र, चूरू’ के बालकों द्वारा श्री रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के शुभारंभ पर राजस्थान क्षेत्र के संस्कार केन्द्र प्रमुख महीपाल प्रजापत, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख ओमप्रकाश मील, चूरू संकुल प्रमुख किशनलाल सैनी, जिला सह सचिव मनीष बेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार प्रजापत, चूरू संकुल संस्कार केन्द्र संरक्षक कृष्ण सारस्वत, बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, चूरू की प्रधानाचार्या सरिता माटोलिया, स्थानीय प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य जगदीश नायक, मंगलचंद सैनी, प्रमोद गौड़ विक्रम सिंह नाथावत, केन्द्र संरक्षक रामजी द्वारा श्री राम पताका फहराकर रैली को रवाना किया गया।

शोभायात्रा का पूर्व छात्र अनिल बालाण, विष्णुदत स्वामी, ओम इन्दोरिया, विद्यालय के पूर्व छात्र भैया पंकज (आन्नदम मोबाइल सेंटर) व अनेक प्रतिष्ठानों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जल सेवा के साथ साथ जूस आदि की व्यवस्था की। सम्पूर्ण शोभायात्रा में दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ विद्यालय के पूर्व छात्रों व केन्द्र चालकों का सहयोग सराहनीय रहा। शोभायात्रा में ’माता पन्नाधाय सरस्वती संस्कार केन्द्र’ के बालक भी उपस्थित रहे। राम दरबार की झांकी ’दीपिका पाण्डेय’ द्वारा तैयार की गई।

इस अवसर पर सीताराम जांगिड़, मुकेश सैनी, दिलीप इन्दोरिया, श्री कृष्ण सारस्वत, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश सरावगी़, प्रमोद गौड, रामसिंह शेखावत, जयराम शर्मा आदि ने सराहनीय सहयोग किया। गायत्री शक्तिपीठ, चूरू में ’श्री राम स्तुति’ कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महीपाल प्रजापत ने किया। कार्यक्रम के सम्मापन पर चूरू संकुल संस्कार केन्द्र प्रमुख हितेष पाण्डेय सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin